Tuesday, September 14, 2021

है भारत की शान तिरंगा

 




 


मस्ती में झूमे

सातों गगन चूमे

तिरंगा प्यारा

 

मिली आज़ादी

विहँसी माँ भारती

प्रफुल्ल देश

 

झूमे मगन

लहराए तिरंगा

हर्षित धरा

 

न्यारा तिरंगा

है भारत की शान

विश्व भर में

 

देता सन्देश

शक्ति, शांति, समृद्धि

गर्वित देश

 

देता है शिक्षा

साहस आध्यात्म की

केसरी रंग

 

देता सन्देश

प्रेम औ' सद्भाव का

सफ़ेद रंग

 

हरित रंग

प्रतीक उन्नति का

समृद्ध देश


अशोक चक्र

प्रतीक है न्याय का

नीलम वर्णी

 

है सुसज्जित

मध्य श्वेत रंग के

धर्म सूचक 

 

देते हैं जान

अपने तिरंगे पे

भारत वासी

 

पूजते इसे

श्रद्धा से झुक कर

हैं देश वासी

 

 

साधना वैद

 

 

 

 

 


7 comments:

  1. आपकी इस प्रविष्टि के लिंक की चर्चा कल बुधवार (15-09-2021) को चर्चा मंच       "राजभाषा के 72 साल : आज भी वही सवाल ?"   (चर्चा अंक-4188)  पर भी होगी!--सूचना देने का उद्देश्य यह है कि आप उपरोक्त लिंक पर पधार करचर्चा मंच के अंक का अवलोकन करे और अपनी मूल्यवान प्रतिक्रिया से अवगत करायें।--
    हिन्दी दिवस की
    हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
    डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'   

    ReplyDelete
    Replies
    1. आपका हृदय से बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार शास्त्री जी ! हिन्दी दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं ! सादर वन्दे !

      Delete
  2. सुप्रभात
    सुन्दर हाइकु हैं |

    ReplyDelete
    Replies
    1. हार्दिक धन्यवाद जीजी ! बहुत बहुत आभार !

      Delete
  3. विजयी विश्व तिरंगा प्यारा
    झंडा ऊंचा रहे हमारा ---

    ReplyDelete
    Replies
    1. हार्दिक धन्यवाद गोपेश जी ! हृदय से आभार आपका !

      Delete
  4. हार्दिक धन्यवाद केडिया जी ! बहुत बहुत आभार आपका !

    ReplyDelete