राम नवमी
श्रीराम की नगरी
सजी अयोध्या
रामलला का
आज हुआ जनम
सरयू तीरे
श्रीराम जन्मे
हर्षित पुरवासी
उल्लास छाया
कुल गौरव
दशरथ नंदन
अनन्य राम
हर्षित जग
सुर नर किन्नर
बजी बधाई
उत्सव मना
जन्मे रघुनन्दन
गर्वित कुल
मन की खुशी
छिपाए न छिपती
भावों से भरी
राम नवमी
आया हर्ष का पल
सुखी अयोध्या
राम सा पुत्र
गर्वित रघुकुल
धन्य कौशल्या
राम सा सुत
दशरथ विभोर
धन्य रानियाँ
उदित हुआ
सूर्यवंश का मान
हमारा राम
गूँजा महल
राम की किलकारी
भू बलिहारी
चित्र - गूगल से साभार
साधना वैद