Followers

Showing posts with label शुभ कामना. Show all posts
Showing posts with label शुभ कामना. Show all posts

Tuesday, October 25, 2011

शुभ दीपावली


शुभ दीपावली

जगमग दीपों की माला

द्वारे पर आज सजाई कि

लक्ष्मी जी राह ना भूलें ,

इतने अनगिन दीपों में

वह दीप कहाँ से लाऊँ

जो तुझको राह दिखा दे !

घर आँगन के तम को तो

इन दीपों ने हर डाला ,

वह ज्योति कहाँ से लाऊँ

जो तेरे मन के तम को

पल भर में ही हर डाले !

पूजा के पावन स्वर ने

इस घर को तो मंदिर सा

पावन पुनीत कर डाला ,

वह श्लोक कौन सा गाऊँ

जो तेरे मन की शुचिता

को सोते से आज जगा दे !

है आज दीवाली की बेला

है उच्छ्वसित यह प्रार्थना

सब हों सुखी, सब हों सफल

सम्पूर्ण हो हर कामना !

शुभकामना

शुभकामना

शुभकामना !


साधना वैद !