Followers

Saturday, December 3, 2011

संशय



नभ में कितने तारे रोज़ निकलते हैं
कौन सितारा मुझको राह दिखायेगा ,
किसकी ज्योति करेगी मेरा पथ उजला
कौन पकड़ कर हाथ पार ले जायेगा !


उपवन में कितनी कलियाँ नित खिलती हैं
किसका सौरभ जीवन को महकायेगा ,
किसकी सुषमा अंतर सुन्दर कर देगी
किसका पारस परस प्राण भर जायेगा !
नदिया में नित कितनी लहरें उठती हैं
मन की पीड़ा कौन बहा ले जायेगी ,
सदियों से प्यासे इस मेरे तन मन को
अपने अमृत से प्लावित कर जायेगी !
दूर गगन में कितने पंछी उड़ते हैं
कौन लौट कर वापिस घर को आयेगा ,
किसके पंखों की धीमी आहट सुन कर
बूढ़ी माँ का हृदय धीर पा जायेगा !

कितने संशय मन में घर कर जाते हैं
कितने प्रश्नों से अंतर अकुलाता है ,
है वह आखिर एक कौन सा पल ऐसा
जिसमें मन का हर उत्तर मिल जाता है !

साधना वैद

12 comments :

  1. सुन्दर अभिव्यक्ति.वैसे प्रश्न कभी ख़त्म नहीं होंगे जीवन में.

    ReplyDelete
  2. कितने संशय मन में घर कर जाते हैं

    कितने प्रश्नों से अंतर अकुलाता है ,

    है वह आखिर एक कौन सा पल ऐसा

    जिसमें मन का हर उत्तर मिल जाता है !
    wah to agyaat hai, per uttar milta hai

    ReplyDelete
  3. है वह आखिर एक कौन सा पल ऐसा

    जिसमें मन का हर उत्तर मिल जाता है ! इसी की खोज मे तो सभी लगे हैं………सुन्दर प्रस्तुति।

    ReplyDelete
  4. अनगिनत अनुत्तरित प्रश्न और वह पल जब किसी प्रश्न का उत्तर मिल पाए | बहुत सुन्दर भावपूर्ण रचना |
    आशा

    ReplyDelete
  5. मन में उठा संशय बहुत से प्रश्न स्वयं से ही कर्ता रहता है और उत्तर खोजने का प्रयास भी ..कुछ का उत्तर मिलता है कुछ का नहीं .. यह सिलसिला जीवन भर चलता है .. सुन्दर प्रस्तुति ..

    ReplyDelete
  6. बेहतरीन अभिव्यक्ति!!

    ReplyDelete
  7. bahut se prashn aise hote hain jo gahe-bagahe hamare antas me uth uth kar jawab paane ko uttejit karte rahte hain....lekin inka jawab sirf waqt k paas hota hai aur waqt ke garbh me kya hai...ye jaana acchhi baat bhi nahi...kyuki yahi ek sanshay ki sthiti hi hai jo hamare jeene ki umeed bail ka poshan karti hai.

    sunder prastuti.

    ReplyDelete
  8. है वह आखिर एक कौन सा पल ऐसा
    जिसमें मन का हर उत्तर मिल जाता है !

    सारे वाजिब सवाल उठाती रचना..जिनक उत्तर कोई नहीं मिलता.

    ReplyDelete
  9. बहुत सुन्दर अभिव्यक्ति...मेरी नई पोस्ट में आप का स्वागत है..

    ReplyDelete
  10. बहुत ख़ूबसूरत , सुन्दर भाव, सादर.

    ReplyDelete
  11. बहुत बढ़िया लगा! शानदार अभिव्यक्ति!
    मेरे नये पोस्ट पर आपका स्वागत है-
    http://ek-jhalak-urmi-ki-kavitayen.blogspot.com/
    http://seawave-babli.blogspot.com/

    ReplyDelete
  12. जिन्दगी हर पल एक प्रश्न चिन्ह सी नजर आती है और आपने तो उसमें प्रकृती को भी शामिल कर लिया है |भावपूर्ण कविता है मौसीजी ,|

    ReplyDelete