Followers

Friday, January 25, 2019

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनायें



उल्लास लाया
गणतंत्र दिवस
देश गर्वित !

हर्ष प्रसंग 
मनोहारी छटायें
राजपथ पे ! 

विरल दृश्य
संस्कृति औ' सैनिक
मान बढ़ायें !

पावन पल
मनमोहक झाँकी
मुग्ध दर्शक !

वीर जवान
कदम से कदम
मिलाते चलें !

आसमान में
अद्भुत करतब
करें हैरान !

धारे हुए है
हर भारतवासी
वसंती चोला !

गर्व है हमें
गणतंत्र हमारा
विश्व में न्यारा !

संकल्प लेंगे
अपने भारत का
मान रखेंगे !

राष्ट्र पर्व है
छब्बीस जनवरी
मान हमारा !


साधना वैद

2 comments :

  1. आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल शनिवार (26-01-2019) को "गणतन्त्र दिवस की शुभकामनाएँ" (चर्चा अंक-3228) पर भी होगी।
    --
    सूचना देने का उद्देश्य है कि यदि किसी रचनाकार की प्रविष्टि का लिंक किसी स्थान पर लगाया जाये तो उसकी सूचना देना व्यवस्थापक का नैतिक कर्तव्य होता है।
    --
    चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट अक्सर नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।
    जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।
    गणतन्त्र दिवस की
    हार्दिक शुभकामनाओं के साथ...।
    सादर...!
    डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'

    ReplyDelete
  2. वाह्ह्ह... क्या बात है..बहुत ही सराहनीय हायकु है।
    गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ आपको भी।

    ReplyDelete