Followers

Monday, August 14, 2023

जान से प्यारा भारत हमारा




 स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर सभी साथियों को बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं !

भारत वर्ष
सिरमौर विश्व का
गर्वित हम

मनाते आज
अमृत महोत्सव
हर्षित हम

श्रेष्ठ नेतृत्व
पहुँचना है हमें
शिखर पर

रुग्ण रूढ़ियों
सड़ी परम्पराओं
से बच कर

वेद वेदान्त
योग धर्म आध्यात्म
हमारी शान

तप औ’ त्याग
सभ्यता औ’ संस्कृति
हमारा मान

लिखेंगे हम
सोने की कलम से
देश का भाग्य

गायेंगे हम
सकल ब्रह्माण्ड में
सुकीर्ति राग

गर्व है हमें
गणतंत्र हमारा
विश्व में न्यारा

अपना देश
हर हाल में हमें
जान से प्यारा

देश हमारा
बना है विश्व गुरु
गर्व की बात

सारे विश्व में
मान है भारत का
हर्ष की बात

संकल्प लेंगे
अपने भारत का
मान रखेंगे !

अपना ध्वज
लहराए शान से
ध्यान रखेंगे

जय हिंद ! वंदे मातरम् !


साधना वैद

No comments :

Post a Comment