Followers

Wednesday, February 14, 2024

आया वसंत

 



वसंत पंचमी की आप सभीको हार्दिक बधाई 


प्रेम का राग 

गुंजित चहुँ ओर

सृष्टि विभोर 


स्वागतोत्सुक 

प्रणयिनी वसुधा 

प्रतीक्षारत 


मदन बाण 

मुदित मन प्राण 

लज्जावनत 


पीत वसना 

प्रणयिनी वसुधा 

सकुचाई सी 


शोभित धरा 

सोहे अमलतास 

झूमे पलाश


वसंत आया 

स्वर्णिम गहने 

धरा पहने 


राह में तेरी 

बिछने को आतुर 

पीले गुलाब 


आया बसंत 

अब साकार होगा 

हमारा ख्वाब 


भास्कर आये 

क्षितिज की कोर पे 

धरा मुस्काये 


खोलो कपाट 

आने को है वसंत 

करो स्वागत ! 



साधना वैद  

6 comments :

  1. Replies
    1. हार्दिक धन्यवाद विवेक जी ! आभार आपका !

      Delete
  2. Replies
    1. हार्दिक धन्यवाद हरीश जी ! आभार आपका !

      Delete
  3. Replies
    1. हार्दिक धन्यवाद ओंकार जी ! बहुत बहुत आभार आपका !

      Delete