Followers

Monday, May 11, 2026

चौपई – एक प्रयास

 




नमस्कार साथियो,
'चौपई' एक नई विधा है ! यह 'चौपाई' से भिन्न है ! 
इस  पर मेरा एक प्रयास !


मुद्दत से दिल में थी प्यास 

जाने कब पूरी हो आस 

मिल कर जब बैठेंगे पास 

बाटेंगे खुशियाँ तब ख़ास !


हो जाएंगे दुःख सब दूर 

चिंता हो जाएगी चूर 

मन्नत सबकी होगी पूर

चेहरों पर उतरेगा नूर !



चित्र - गूगल से साभार 


साधना वैद 






4 comments :

  1. हो जाएंगे दुःख सब दूर
    चिंता हो जाएगी चूर
    सुंदर शोध
    आभार
    सादर

    ReplyDelete
    Replies
    1. हार्दिक धन्यवाद दिग्विजय जी ! आभार आपका !

      Delete
  2. बहुत सुंदर चौपई रची है आपने साधना जी

    ReplyDelete