Followers

Showing posts with label भाई बहन का पर्व. Show all posts
Showing posts with label भाई बहन का पर्व. Show all posts

Friday, August 28, 2015

राखी का धागा


शुभ मुहूर्त 
सावन की पूर्णिमा 
राखी का पर्व ! 

नेह बंधन
भावना का प्रतीक
राखी का धागा !

प्रेम का पर्व
भाल रोली अक्षत
राखी कलाई ! 

 स्नेह की डोर
भाई की कलाई पे
बाँधे बहना !

भैया दुलारे
प्यार का उपहार
राखी का धागा !

कोमल डोर
फौलाद सा बंधन
 रिश्ता अटूट ! 

राखी का स्पर्श 
चट्टान सा अटल 
भाई का मन !

धागा नहीं ये
भरोसे की जंजीर
बाँधी कलाई !

 बाँध के राखी  
आजीवन रक्षा का  
वादा दे भाई !
  
माँगे दुआएं
वारी जाये भैया पे
 प्यारी बहना !

राखी का पर्व
हर पर्व से न्यारा
अद्भुत प्यारा !

 अनूठा रिश्ता
अनुपम त्यौहार
रक्षा बंधन ! 

प्यारा बंधन 
बाँधा जो बहना ने
भाई मगन !

वारूँ तुझ पे
दुनिया की दौलत
बहना मेरी ! 

 वादा है मेरा 
 हर बुरी बला से
बचाऊँ तुझे !

आने न दूँगा
किसी भी आफत को 
पास में तेरे !

बाँधे भैया को
सुदृढ़ बंधन में 
नाज़ुक डोर !

हीरे न मोती 
न बंगला न गाड़ी 
इतना माँगूँ 
आजीवन रक्षा का 
उपहार दो भैया !


साधना वैद