Followers

Showing posts with label आज की बेटी. Show all posts
Showing posts with label आज की बेटी. Show all posts

Friday, May 15, 2015

आज की बेटी






बेटी जनमी
घटा जीवन तम
लाई खुशियाँ
ज़िंदगी गाने लगी
रोशनी छाने लगी !

कथा पुरानी
आँचल में है दूध
आँखों में पानी !

सिंधु सा मन
पर्वत सा हौसला
फूल सा तन !

बाँध लिया है
मुठ्ठी में आसमान
सारा जहान !

शिक्षित कन्या
प्रतिभाशाली बेटी
सुयोग्य बहू !

आज की बेटी
प्रवाहमान नदी
चंचल हवा    
है शीतल चन्द्रमा
तो प्रखर सूर्य भी !

मरोड़ती है
रूढ़ियों की उँगली
आज की बेटी !

उन्नति पथ
तोड़ती वर्जनायें
बढ़ती बेटी !

गढ़ती तन
शुद्ध करती आत्मा
देती संस्कार !

घर की शान
परिवार का मान
शिक्षित बेटी !

एक छलाँग
और नाप लिये हैं
सातों गगन
बाँधने को बाहों में
चाँद और सूरज !

साधना वैद