Followers

Showing posts with label वीरों को नमन. Show all posts
Showing posts with label वीरों को नमन. Show all posts

Wednesday, January 29, 2014

शहीदों को नमन



धन्य हो गई
धरा जहाँ तुमने
रक्त बहाया !

याद रखेंगे
तुम्हारा बलिदान
हमारे प्राण !

नैनों में नीर
ह्रदय अभिमान
वीर जवान !

ऋणी रहेंगे
हिफाज़त के लिये
सदा तुम्हारे !

किया अर्पण
तन मन जीवन
देश के हित !

गर्वित किया
रक्त अभिषेक से
भारत माँ को !

सब भुलाया
रिश्ता निभाया सिर्फ  
शमशीर से !

हार न मानी
शत्रु को मैदान में  
धूल चटाई !

वीर जवान
करें भारतवासी
तुम्हें सलाम !

नहीं भूलेगा
तुम्हारी शहादत
कृतज्ञ राष्ट्र !

साधना वैद