Followers

Showing posts with label हैरान इंसानियत. Show all posts
Showing posts with label हैरान इंसानियत. Show all posts

Friday, December 19, 2014

आतंकी नाच




फिज़ां में खौफ
दस्तक आतंक की
मासूम मौतें !

आतंकी खेल
सहमे से चेहरे
खूनी दरिंदे !

खूनी संगीनें
खौफनाक मंज़र
रोते माँ बाप !

बच्चों की लाशें
बिलखते माँ बाप
खामोश खुदा !

शातिर चालें
सियासी दांव पेंच
जुबानी बातें !

हैरान सारे
दहशत के मारे
शर्मिन्दा खुदा !

आतंकी नाच
ग़मज़दा माहौल
सुन्न सन्नाटा !

विषैली धरा
नफ़रत के बीज
हिंसा की खाद
फसल में उगते
बेरहम दरिंदे !

देख ले खुदा
कैसे बनाए तूने
वहशी बंदे
फर्क ना कर पाए
पाप और पुण्य में !

कहाँ सो गया
मेहरबान मौला
झेल न पाया
यह आतंकी खेल
अपने ही बन्दों का !

बख्शना मत
रहमान अल्लाह  
सख्त सज़ा दे
वहशी दरिंदों को
बच्चों के कातिलों को !

साधना वैद !