Followers

Showing posts with label मातृदिवस. Show all posts
Showing posts with label मातृदिवस. Show all posts

Saturday, May 10, 2014

माँ...... एक भावांजलि


मातृदिवस पर संसार की हर माँ एवं हर संतान के लिये हार्दिक शुभकामनायें !



माँ का आँचल
 जीवन की धूप में
जैसे बादल !

दुःखों ने घेरा
सुखों ने मुँह फेरा 
माँ याद आई !

बेटी के आँसू
झरना बन बहे
माँ की आँखों से !

याद आती है
निंद्राहीन रातों में
माँ की थपकी !

अम्मा की लोरी
गूँजती है कानों में
सालों बाद भी !

झुर्रियाँ तेरी
माँ, तेरे संघर्ष की
अनंत गाथा !

 सारे सितारे
झोली में आ गिरे जो
माँ ने दुलारा !

मैं अकिंचन
कैसे उतारूँ क़र्ज़
तेरे प्यार का !

जो कहानियाँ
सुनाईं थीं तूने माँ
सीख दे गयीं !

अस्थि मज्जा से  
तन गढ़ा, आत्मा को
दिये संस्कार !

शिक्षा से तेरी
परिष्कृत होती माँ
अगली पीढ़ी !

स्पर्श है तेरा 
दर्द निवारक, माँ
धनवंतरी !

  माँ तेरी बातें  
बचपन की यादें
आँसू ले आयें !

स्वप्न में खोई
आँचल की छाँव में
सुख से सोई !

याद रहेगी
जब तक हैं साँसें
 ममता तेरी ! 

सारे जग में
तुझसा हितैषी माँ
कोई ना मिला !

कोटि प्रणाम
कृतज्ञ ह्रदय के
स्वीकारो माँ !




साधना वैद 

चित्र  - गूगल से साभार