Followers

Saturday, June 18, 2016

हमारे बाबूजी



पितृ दिवस पर सभी पाठकों को हार्दिक शुभकामनायें एवं बधाई

विश्वास का आधार – बाबूजी
अनुशासन की पुकार – बाबूजी
सह्माती फटकार – बाबूजी
प्यार की फुहार – बाबूजी  
समस्या का समाधान - बाबूजी
हर फ़िक्र का निदान – बाबूजी
काँटों की सीत्कार – बाबूजी
फूलों का हार - बाबूजी
सूरज की अगन – बाबूजी
सावन का घन – बाबूजी  
हौसले की ईंट – बाबूजी
बारिश की छींट – बाबूजी
जीवन के रक्षक – बाबूजी
सद्गुणों के शिक्षक – बाबूजी
सबकी मिसाल – बाबूजी
अँधेरे में मशाल – बाबूजी
ज्ञान का भण्डार – बाबूजी
खुशियों का संसार – बाबूजी
तपस्वी का ध्यान – बाबूजी
गीता का ज्ञान – बाबूजी
परिवार की शान – बाबूजी
हमारा अभिमान – बाबूजी
बाबूजी, बाबूजी, बाबूजी
हमारे आदर्श, हमारे गुरू
हमारे जीवनाधार - बाबूजी !

पितृदिवस पर आपकी पुण्य स्मृति को हमारा भावभीना नमन बाबूजी !
इस भौतिक जगत में हमारा वजूद आप ही से है और इसके लिये हम
जन्मजन्मांतर सदैव आपके ऋणी रहेंगे !

साधना वैद

No comments :

Post a Comment