Followers

Tuesday, October 11, 2016

देवी माँ का नवम स्वरूप – सिद्धिदात्री माँ



देवी माँ का नवम स्वरूप – सिद्धिदात्री माँ

सिंहवाहिनी
चतुर्भुज धारिणी
सिद्धिदात्री माँ

करें जागृत
भजें माँ को ध्यान से
निर्वाण चक्र

सृष्टि में कुछ
अगम्य अगोचर
रह न जाए

प्राप्त हो जाए
विजय ब्रह्माण्ड पे  
देवी कृपा से

मिले सानिध्य
भगवती कृपा से
प्रिय भक्त को

शरण में लो
शुभ फल दायिनी
सिद्धिदात्री माँ 

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।
मोक्षदायिनी, सिद्धिदायिनी, सिद्धिदात्री नमोस्तुते॥



साधना वैद


देवी माँ का अष्टम स्वरूप – महागौरी माँ




देवी माँ का अष्टम स्वरुप – महागौरी माँ

शुभ्र वसना
शांत, स्निग्ध, मृदुल
महागौरी माँ

शिव को पाया
कठोर तपस्या से
पति रूप में

निस्तेज काया
श्याम वर्ण लख हों
आकुल प्रभु

निर्मल किया
जटा में समाहित
गंगा धार से
  
विधु सा श्वेत
त्वरा सा अलौकिक
रूप पायें माँ

कल्याण करो
विघ्न बाधाएं हरो
कृपा करो माँ

कोटि प्रणाम
हे वृषभ वाहिनी
महागौरी माँ




साधना वैद  


Saturday, October 8, 2016

देवी माँ का सप्तम स्वरुप – कालरात्रि माता





रुद्र स्वरूपा
श्यामवर्णी त्रिनेत्री
माँ कालरात्रि

मुक्त केशिनी
नरमुंड धारिणी
हाहाकारी माँ

प्रलयंकारी
दैत्यासुर घातिनी
खड्ग धारिणी 

गधावाहिनी
सृष्टि की संचालिका
संरक्षिका माँ

पाप नाशिनी 
शुभ फल दायिनी
शुभंकरी माँ

पूजें श्रद्धा से
खोलेंगी मोक्ष द्वार
कालरात्रि माँ




साधना वैद






Friday, October 7, 2016

देवी माँ का षष्ठम रूप – माता कात्यायिनी



देवी माँ का षष्ठम रूप – माता कात्यायिनी

अद्भुत तेज
जन्मी माँ कात्यायिनी
दाता त्रिदेव

दिव्य सौंदर्य
स्वर्णिम आभा युक्त
कंचन काया

महर्षि सुता
भगवती स्वरूपा
माँ कात्यायिनी

  शक्तिरूपिणी  
महिषासुरघाती
सिंहवाहिनी

शरण लो माँ
शोक संताप हरो
कल्याण करो !

मोक्षदायिनी
आनंद करनी माँ
स्वीकारो पूजा ! 



साधना वैद