Followers

Thursday, August 24, 2023

मिशन चंद्रयान

 



सफल हुआ

मिशन चंद्रयान

गर्वित हम



हासिल हुई

अभूतपूर्व जीत

हर्षित हम

 

सार्थक हुआ

अनवरत श्रम

वैज्ञानिकों का

 

प्रसाद मिला

भारत वासियों की

प्रार्थनाओं का

 

जीत ली बाज़ी

उतारा चंद्रयान

सफलता से

 

झूमे भारत

फहरेगा तिरंगा

चाँद धरा पे

 

विलक्षण हैं

वैज्ञानिक हमारे

हमारा ज्ञान

 

बढ़ा दिया है

समस्त संसार में

देश का मान

 

खुश हो जाओ

जहाँ भी हो स्वर्ग में

कवि प्रदीप


जला दिया है 

जगत में हमने 

ज्ञान का दीप 

 

गाढ़ दिया है

तिरंगा गगन में

उछाल कर

 

खूब रखा है

इन्होंने यह देश

सम्हाल कर

 

साधना वैद 

 

 

 


8 comments :

  1. Replies
    1. हार्दिक धन्यवाद विश्वमोहन जी ! बहुत बहुत आभार !

      Delete
  2. विज्ञान ही भविष्य मेरे भारत विशाल का --

    ReplyDelete
    Replies
    1. जी ! बिलकुल बजा फरमाया आपने ! हार्दिक धन्यवाद आपका गोपेश मोहन जी ! बहुत बहुत आभार !

      Delete
  3. Replies
    1. हार्दिक धन्यवाद ऋतु जी ! बहुत बहुत आभार आपका !

      Delete
  4. Replies
    1. हार्दिक धन्यवाद ओंकार जी ! बहुत बहुत आभार आपका !

      Delete