Followers

Saturday, April 23, 2022

मेरी पुस्तकें

 





आज पुस्तक दिवस पर मेरे चंद हाइकु 

आप सभी के अवलोकनार्थ 


मेरी पुस्तकें

 

मेरी पुस्तक

भरे सुख से झोली

है हमजोली

 

युक्ति सुझाए

चिंता के सागर से

पार लगाए

 

गुदगुदाए

मन को बहलाए

सुख दे जाए

 

पल भर में

सातों सागर पार

हमें ले जाए  

 

अपरिचित

अनचीन्हे स्थानों की

सैर कराए

 

अद्भुत लोग

अद्भुत प्रदेशों की

कथा सुनाए

 

मेरी पुस्तकें

सबसे अंतरंग 

दोस्त हैं मेरी

 

 

साधना वैद

 


3 comments :

  1. Replies
    1. हार्दिक धन्यवाद शिवम् कुमार जी ! बहुत बहुत आभार आपका !

      Delete
  2. सुप्रभात
    सुन्दर प्रस्तुति |

    ReplyDelete