Followers

Showing posts with label हरी चूनर. Show all posts
Showing posts with label हरी चूनर. Show all posts

Wednesday, August 6, 2014

निर्झर


धरा विकल 
अविरल निर्मल 
बहता  चल
 कल कल चपल  
झर झर निर्झर !

सिंचित कर
चिर शुष्क अधर
धरा तृषित  
दे कर भर भर
अमृत मधुकर  !

भर दे व्रण
धर मन में प्रण
प्लावित होगा 
प्रति पल औ क्षण
माता का कण कण !

मुस्कुरायेगी
हरी चूनर ओढ़
गायेगी धरा
थिरकेगा गगन
झूमेगी मंद हवा !


साधना वैद